फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तड़ीगांव में बीएडीपी के तहत नहीं हुआ एक भी काम

तड़ीगांव में बीएडीपी के तहत नहीं हुआ एक भी काम

Tue, 19 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
तड़ीगांव में बीएडीपी के तहत नहीं हुआ एक भी काम

विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़) नेपाल सीमा के महाकाली के किनारे अंतिम तड़ीगांव के लोगों ने सरकार और जनप्रतिधियों पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। क्षेत्र में बीएडीपी का जीरो मानक होने के बावजूद कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। साथ ही इस योजना में क्षेत्र के जनप्रतिनियों द्वारा अपने चहेतों को काम दिलाकर सुविधायुक्त जोन में काम कराए जाने के आरोप लग रहे हैं।


पिथौरागढ़ विधानसभा और मूनकोट विकासखंड का तड़ीगांव सड़क से 12 किमी दूर स्थित है। यह गांव बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के जीरो मानक में आता है। पंचेश्वर नदी घाटी संघर्ष समिति के महामंत्री भूपेंद्र चंद ने कहा कि देश को आजाद हुए 67 साल हो चुके हैं। अभी तक बनी सरकारों या उनके जनप्रतिधियों ने यहां के विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाया। अब पंचेश्वर बांध बनाकर गांव के लोगों को उनके घर और जमीन से बेघर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों का पलायन का मुख्य कारण भी जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार है। उन्होंने सरकार को चेताया कि सीमांत के गांवों की यदि इसी तरह से अनदेखी होती रही तो कुछ ही वर्षों में गांव खाली हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed