फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भटेड़ी में मुर्गी पालन से डेढ़ साल में 1.51 करोड़ का कारोबार

भटेड़ी में मुर्गी पालन से डेढ़ साल में 1.51 करोड़ का कारोबार

Wed, 13 Jun 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
भटेड़ी में मुर्गी पालन से डेढ़ साल में 1.51 करोड़ का कारोबार
पिथौरागढ़। विकासखंड मूनाकोट के भटेड़ी गांव के युवा कुछ समय पूर्व तक रोजगार के लिए भटक रहे थे। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना ने 2015 में गांव का चयन कर 22 उत्पादक समूहों को आजीविका के लिए कृषि, पशुपालन और मुर्गीपालन से जोड़ा। वर्तमान में गांव में 20 मुर्गी फार्म हैं। मुर्गी पालकों द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष में 1.51 करोड़ का व्यवसाय कर 10.34 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है।
विज्ञापन


एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना में गांव का चयन कर शुरुआत में सूर्यवंशी और भटेड़ी उत्पादक समूह में 14 सदस्यों को जोड़कर पंतनगर विवि में मुर्गी पालन दिया। जनवरी में 10 लोगों को केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान बरेली में एडवांस प्रशिक्षण दिलाया गया। इसके बाद गांव में पोल्ट्री यूनिट की स्थापना की गई।
विज्ञापन


गांव के नरेंद्र सिंह गोबाड़ी ने नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के अंतर्गत क्रायलर मदर यूनिट स्थापित किया, जिसमें 15 सौ चूजे तैयार हो रहे हैं। गांव के तीन काश्तकारों राजेंद्र सिंह (एक), जमन सिंह और राजेंद्र सिंह को 40 फीसदी अनुदान में तीन हजार चूजे यूनिट क्षमता स्थापित करने के लिए करीब 28 लाख रुपये का टर्म लोन दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed