{"_id":"5ac114bf4f1c1ba9618b4d99","slug":"151522603199-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 75 वर्षीय आशा देवी अनशन पर बैठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 75 वर्षीय आशा देवी अनशन पर बैठीं
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। हलियाडोब-लछीमा-ओखरानी सड़क का अवशेष काम करने की मांग को लेकर 45वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। रविवार को 75 वर्षीय आशा देवी पत्नी प्रयाग दत्त पाठक आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठीं भगवती देवी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण उनका अनशन समाप्त करा दिया गया है।
महिलाओं ने आशा देवी को नारेबाजी के बीच अनशन पर बैठाया। अनशनकारी आशा देवी ने 45 दिन बीतने के बाद भी आंदोलन की सुध न लेने पर रोष जताया। कहा कि महिलाएं सड़क का काम शुरू होने तक अनशन चलाएंगी। अनशनकारी के समर्थन में देवी दत्त पाठक, कुंदन सिंह कार्की, मान सिंह कोरंगा, रेवाधर पाठक, सुंदर सिंह कार्की, कमल चंद्र पाठक के साथ ही भारी संख्या में महिलाओं ने धरना दिया।