फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कृमि के संक्रमण से बचने के उपाय बताए

कृमि के संक्रमण से बचने के उपाय बताए

Sat, 10 Feb 2018 10:58 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
कृमि के संक्रमण से बचने के उपाय बताए
पिथौरागढ़। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बीएलएस राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली में कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एनएचएम) डॉ. राजेश ढकरियाल ने विद्यार्थियों को क्रमिक संक्रमण से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। कहा कि कृमि के संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक सफाई पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य बसंती मर्तोलिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ने लोगों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की। इस दौरान लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. केसी भट्ट, प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी जीआर कोहली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसी पब्लिक स्कूल में बच्चों को दवा खिलाई
पिथौरागढ़। घंटाकरण स्थित आरसी पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हेमा पुनेड़ा ने विद्यार्थियों को सफाई का महत्व बताया। कहा कि विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में पढ़ाई के साथ सफाई भी रखनी चाहिए। भोजन करने से पहले प्रत्येक दिन अपने हाथ साबुन से धोने चाहिए। प्रबंधक जेसी पुनेड़ा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed