{"_id":"5a3d3bd64f1c1ba7668bba6e","slug":"151513962454-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवानों ने सरयू में की राफ्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवानों ने सरयू में की राफ्टिंग
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गोरखा रेजीमेंट की वन आर्चर कंपनी के जवानों ने शुक्रवार को सरयू में रॉफ्टिंग की। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने रॉफ्टिंग प्रशिक्षण की व्यवस्था की। गोरखा रेजीमेंट के मेजर नीरज गौड़ ने जवानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि रॉफ्टिंग का प्रशिक्षण आपदा के समय बेहद उपयोगी है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि सेना के जवानों को आठ दिन तक रॉफ्टिंग के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जवानों को योग भी सिखाया जाएगा। स्वच्छता कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण में सेना के कुल 12 जवान और अधिकारी भाग ले रहे हैं।
शुक्रवार को जवानों ने सरयू में कुछ देर तक रॉफ्टिंग की। रॉफ्टिंग का प्रशिक्षण देवेंद्र पोखरिया, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, अजय धामी, विनोद धामी, दीवान सिंह आदि दे रहे हैं। दल को रवाना करते समय कई लोग मौजूद थे।