{"_id":"5a1af1724f1c1b6f548bf92a","slug":"151511715186-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान की रक्षा का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान की रक्षा का संकल्प लिया
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय भीमराव अंबेडकर छात्रावास में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एससी-एसटी के जिलाध्यक्ष महेश मुरारी, विशिष्ट अतिथि गिरीश प्रसाद ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकीय भीमराव अंबेडकर छात्रावास के अध्यक्ष किशोर कुमार ने संविधान की उद्देशिका पढ़ते हुए भारतीय संविधान पर प्रकाश डाला। पुस्तकालयाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित भारत का संविधान दुनिया में सबसे बड़ा है। कहा कि भारत के संविधान को समतापूर्वक, धर्मनिरपेक्ष और भारतीय सामाजिक परिवर्तन को ध्यान में रखकर प्रत्येक जाति, धर्म, समुदाय के हितों का ध्यान रखकर बनाया गया है।
मुख्य अतिथि महेश मुरारी ने कहा कि भारतीय संविधान भले कितना अच्छा हो लेकिन जब तक संविधान को चलाने वाले लोग अच्छे नहीं होंगे तो संविधान का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि हमें संविधान की रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम में एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, सोमेश, अजय कुमार टम्टा, विरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, राहुल प्रसाद, चंद्र प्रकाश आदि शामिल थे। संचालन विरेंद्र कुमार ने किया।