{"_id":"5a11b8cf4f1c1bf2538bde61","slug":"151511110863-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन की कमी से रुक गया पुल का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन की कमी से रुक गया पुल का निर्माण कार्य
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। थल-लेजम सड़क पर घटीगाड़ में पुल का निर्माण धन की कमी के चलते पांच माह से रुका है। लोक निर्माण विभाग ने नाले के दोनों तरफ दीवार तो तैयार कर दी हैं, लेकिन पुल की सामग्री खरीदने के लिए शासन से पैसा नहीं मिला है। अब लोनिवि ने जिला योजना में भी प्रस्ताव बनाकर दिया है। वहीं, पुल न होने से इन दिनों वाहनों को घटीगाड़ नाले से होकर ले जाना पड़ रहा है। बारिश के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ते ही वाहनों की आवाजाही ठप हो जाएगी।
थल से लेजम तक सड़क की दूरी पांच किलोमीटर है और तीन किलोमीटर दूरी पर घटीगाड़ नाला है। इस सड़क से लेजम, कौली, भनारकोट, खितोली, चामी, आमथल, दड़मोली, घंगोली, कमद, गडेरा, सुनेती, अधोली आदि गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। बारिश के मौसम में लोगों को पांच किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शासन जानबूझकर लोगों को सड़क सुविधा से वंचित कर रहा है। लेजम के पूर्व प्रधान विनोद पंत का कहना है कि पुल के निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दे दिया गया है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
लोनिवि के अवर अभियंता सूरज साह ने बताया कि घटीगाड़ में 24 मीटर लंबा पुल बनाया जाना है। इस पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन से कुछ धनराशि मिली थी, उसे अब तक के निर्माण में खर्च कर दिया गया है। अब नए सिरे से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है और जिला योजना से भी धन की मांग की गई है। जिला योजना में यदि धन मंजूर हो जाता है तो नए वित्तीय वर्ष में ही धनराशि मिल पाएगी। तब तक पुल का निर्माण कार्य नहीं हो पाएगा।