फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   3 कुमाऊं राइफल्स के जांबाजों की जानकारी नई पीढ़ी को देंगे

3 कुमाऊं राइफल्स के जांबाजों की जानकारी नई पीढ़ी को देंगे

Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
3 कुमाऊं राइफल्स के जांबाजों की जानकारी नई पीढ़ी को देंगे
पिथौरागढ़। अपनी स्थापना की सौवीं वर्षगांठ मना रही सेना की 3 कुमाऊं राइफल्स के खाते में कई बड़ी उपलब्धियां जुड़ी हैं। इन सौ वर्षों में इस बटालियन ने वीरता और शौर्य की जो मिसाल कायम की, उसे नई पीढ़ी की जानकारी में लाया जाएगा। इसके अलावा शताब्दी वर्ष पर वीरनारियों के सम्मान पर खास ध्यान दिया गया है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि बटालियन का सिर ऊंचा करने में वीरनारियों का योगदान बहुत ज्यादा रहा है।
विज्ञापन


सेना के अवकाश प्राप्त मेजर जनरल आरके कौशल ने बुधवार को अमर उजाला से बातचीत में बताया कि 3 कुमाऊं राइफल्स भारतीय सेना की बेमिसाल धरोहर है। इस सेना ने दो अंग्रेज वायसराय और चार राष्ट्रपतियों की सुरक्षा की कमान संभाली थी। युद्ध और वीरता में इस सेना ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। वह कहते हैं कि पिथौरागढ़ जिले के सूबेदार मेजर रहे राम सिंह थापा, होशियार सिंह, देवीदत्त पुनेड़ा की नेतृत्व क्षमता की जानकारी नई पीढ़ी के सामने रखेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए उनकी कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति, जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों से बात हो चुकी है। जल्द ही नौजवानों को 3 कुमाऊं के इतिहास के बारे में बताया जाएगा। शताब्दी समारोह में आम जनता की भागीदारी तय करने के लिए जिलाधिकारी सी रविशंकर से भी वार्ता हो चुकी है। जिला प्रशासन अपनी ओर से मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर जनरल (रि) कौशल ने बताया कि शताब्दी समारोह के कार्यक्रम अक्तूबर तक चलेंगे। इस अवधि में पूर्व सैनिकों के लिए हॉल का निर्माण, शहीद स्मारक का निर्माण जैसे काम किए जाएंगे। इसके अलावा लोगों को बटालियन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 कुमाऊं राइफल्स के शताब्दी समारोह में आम जनता की भी भागीदारी होगी और भारतीय सेना की इस गौरवशाली बटालियन की उपलब्धियों से आम जनता को भी रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed