{"_id":"648f3ca186354cf250063ef8","slug":"148-lpg-cylinders-found-less-than-two-kg-of-gas-in-thal-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-780-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: थल में 148 रसोई गैस सिलिंडर में कम मिली दो-दो किलो गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: थल में 148 रसोई गैस सिलिंडर में कम मिली दो-दो किलो गैस
Sun, 18 Jun 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
थल में लिया गया सिलेंडर का वजन। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। थल गैस सर्विस के बलतिर स्थित गोदाम से वितरित होने वाले सिलिंडर से गैस निकालने का मामला सामने आया है। 148 सिलिंडर में दो-दो किलो गैस कम पाई गई। केएमवीएन के गैस प्रबंधक ने मामले की जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
थल के लिए हल्द्वानी प्लांट से रसोई गैस के सिलिंडर की आपूर्ति होती है। वाहनों को गैस गोदाम लाकर अलग-अलग क्षेत्रों में वितरण करने के लिए ठेकेदार को सिलिंडर दिए जाते हैं। गोदाम के ठेकेदार पंकज मेहता का आरोप है कि शनिवार को गैस कार्यालय थल से सिलिंडर वाले वाहन का वजन करने के बजाय सीधे वितरण के लिए मुवानी बाजार भेज दिया गया। घटतौली की आशंका पर उन्होंने लोगों से सिलिंडर न लेने के लिए कहा।
इसके बाद बलतिर ग्राम की प्रधान के पति दयाकृष्ण भट्ट के सामने 148 सिलिंडर तौले गए तो इनमें करीब दो-दो किलो गैस कम मिली। पूछताछ करने पर कैंटर चालक ने वर्षायत के जंगल में सिलिंडर से गैस निकालकर पांच सिलिंडर भरने की बात स्वीकार की। चालक के अनुसार गैस सर्विस थल के कर्मचारी के कहने पर ऐसा किया गया। इस जानकारी के बाद वहां मौजूद लोग दंग रह गए। इसके बाद ठेकेदार ने इसका वीडियो कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल के जीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन
ठेकेदार ने मौके से इसकी शिकायत गैस सर्विस के जीएम एपी बाजपेई से भी की। इस पर जीएम ने थल के गैस प्रभारी को फोन पर ऐसे सभी सिलिंडर वापस करने के निर्देश दिए जिनसे गैस निकाली गई थी।
मनमानी की हद
सिलिंडर वापस करने के आदेश के बावजूद घटतौली वाले 120 सिलिंडर में से पिकअप में 60 सिलिंडर भरकर बांसबगड़ बाजार और दुलियाबगड़ में बांट दिए गए। दूसरी पिकअप में भरे गए 60 सिलिंडर सैंणराथी गांव में गरीब लोगों को वितरित कर दिए गए। बचे 28 सिलिंडर थल में ही कहीं खपा दिए गए हैं।
उपभोक्ता चाहें सख्त कार्रवाई
सिलिंडर में घटतौली की सूचना के बाद उपभोक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। उनका कहना है कि एक तो सिलिंडर वैसे ही महंगा हो गया है,ऊपर से इनमें से दो दो किलो गैस निकाल दी जा रही है। जिन पर गैस वितरण की जिम्मेदारी है वही लोग इस तरह का गोरखधंधा कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने मामले में लिप्त कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सिलिंडरों में घटतौली के मामले का संज्ञान लेकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - हेमंत कुमार आर्या, गैस प्रबंधक, केएमवीएन, नैनीताल।