{"_id":"6aa9864b9e73f6894f0a4a00","slug":"a-vibrant-three-day-fair-and-festival-kicked-off-in-berinag-on-rishi-panchami-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-146784-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेड़ीनाग में ऋषि पंचमी पर तीन दिवसीय मेला महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेड़ीनाग में ऋषि पंचमी पर तीन दिवसीय मेला महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज
Tue, 15 Sep 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। नगर में ऋषिपंचमी पर्व पर तीन दिवसीय मेले का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्थानीय लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। महिलाओं ने झोड़ा-चांचरी का गायन कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।
रविवार को स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विलुप्त होती लोक संस्कृति को बचाने में यह मेला महोत्सव ध्वज वाहक के रूप में कार्य करेगा। महिलाओं ने पुरानी बाजार से नागमंदिर तक ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली। मंदिर के पुजारी शंकर दत्त पंत ने श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना संपन्न कराई।
पहले दिन स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने पुरानी बाजार में झोड़ा-चांचरी गायन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि बुधवार को स्थानीय स्कूली बच्चों रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और बृहस्पतिवार को स्टार नाइट में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम का संचालन दीपक कालाकोटी ने किया। यहां ब्लाॅक प्रमुख संगीता चन्याल, सचिव मनीष पंत, नाग मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ललित पंत, करम राम, दर्पण कुमार आदि थे।
-- -- -- -- -- -- --
नाग मंदिर में लगा मेला
मुवानी (पिथौरागढ़) मुवानी कस्बे के शीर्ष में स्थित नाग देवता के मंदिर में ऋषि पंचमी पर्व पर मेला आयोजित किया गया। बाजार से मेला स्थल तक नाग देवता का डोला विधि-विधान से पहुंचाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता के सहयोग से भंडारा लगा। मेले में खेल, झोड़ा-चांचरी का गायन भी किया गया। यहां मंदिर में भजन-कीर्तन भी हुए।
-- -- -- -- -- --
नौलिंग मंदिर में जुटे श्रद्धालु
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। नौलिंग मंदिर चौकी में भी मेले का आयोजन हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह बोरा और समस्त कमेटी ने मेहमानों का स्वागत किया। मेले में दुकान लगाने दूर-दूर से व्यापारी पहुंचे। वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने नौलिंग देवता के दर्शन किए और मेले का आनंद लिया। पुजारी भास्करानंद जोशी और हिमांशु जोशी ने मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मेले के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायण राम आर्य रहे।