{"_id":"68c1a62e14b90965460f6467","slug":"143-prisoners-absconded-from-baitadi-and-darchula-district-jails-in-nepal-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-132350-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नेपाल के बैतड़ी और दार्चूला जिला कारागार से 143 कैदी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नेपाल के बैतड़ी और दार्चूला जिला कारागार से 143 कैदी फरार
Wed, 10 Sep 2025 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
रात के अंधेरे में जिला कारागार बैतड़ी से भागते कैदी। स्रोत: नेपाल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट/धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल में जेन जी आंदोलन के बीच हिंसा, अराजकता की आड़ में भारतीय सीमा से सटे बैतड़ी और दार्चूला जिला कारागार से 143 कैदी फरार हो गए। उनके भारत में आकर छुपने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इसको देखते हुए सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ ही जांच भी की जा रही है। जांच के लिए डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है।
भारतीय सीमा से लगे नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के बैतड़ी और दार्चुला में मंगलवार रात यह घटनाक्रम हुआ। चर्चा है कि सुदूर पश्चिम के डडेलधुरा में भी कैदी दंगों की आड़ में जेल से भाग निकले हैं। बैतड़ी के सीडीओ पुण्य विक्रम पौडेल ने बताया कि मंगलवार को हुए देशव्यापी उग्र प्रदर्शन की आड़ में कैदियों ने जिला कारागार में तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। इसके बाद मौका मिलते ही रात में जिला कारागार का ताला तोड़कर कैदी फरार हो गए।
पौडेल ने बताया कि बैतड़ी जिला कारागार में सजा भुगत रहे कैदियों की संख्या 62 थी जबकि दार्चुला जिला कारागार से भी 81 कैदी फरार हुए हैं, जबकि सात कैदी कारागार में ही रुके रहे। इधर, बड़ी संख्या में कैदियों के नेपाल के सीमावर्ती जिलों के कारागारों से फरार होने के बाद उनके सीमा पार कर भारत में आकर छुपने की आशंका भी जताई जा रही हैं। इसको देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
एसएसबी जवान झूला पुलों के साथ ही सीमा पर कड़ी नजर रख रहे हैं। एसएसबी के साथ ही पुलिस और कस्टम भी गश्त कर रही है। नेपाल से भारत आ रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। काली नदी किनारे गश्त बढ़ा दी गई है। पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित थाना और चौकी पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
--
धारचूला में 50 मिनट देरी से खुला झूलापुल
धारचूला। पड़ोसी देश नेपाल में चल रहे बवाल को देखते हुए बुधवार को धारचूला में भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को निर्धारित समय से 50 मिनट की देरी से खोला गया। अन्य दिनों झूलापुल सुबह छह बजे खुलता है और शाम सात बजे बंद होता है। नेपाल में हो रहे घटनाक्रम को देखते हुए बुधवार सुबह सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद इस पुल को 50 मिनट देरी से 6:50 बजे खोला। इस दौरान दोनों देशों के लोग पुल खुलने का इंतजार करते रहे। बता दें कि नेपाल से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, जरूरी सामान सहित अन्य कार्यों के लिए सुबह भारत आते हैं और शाम को लौट जाते हैं। संवाद
--
एसडीएम ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर की चर्चा
धारचूला। नेपाल के हालातों को देखते हुए धारचूला के एसडीएम जीतेंद्र वर्मा ने एसएसबी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नेपाल में चल रहे हालातों के साथ ही सीमा पर सुरक्षा के इंतजामों पर चर्चा की गई। एसडीएम ने सीमा पर नजर रखने और आवाजाही करने वाले लोगों और सामान की जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नगर के व्यापारियों के साथ भी बैठक की। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि झूलापुल पर एसएसबी डॉग स्क्वायड से भी जांच कर रही है। संवाद