फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   थरकोट झील क्षेत्र से हटाया जाए मलबा

थरकोट झील क्षेत्र से हटाया जाए मलबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
थरकोट झील क्षेत्र से हटाया जाए मलबा

विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप थरकोट झील का निर्माण शुरू होने से पहले बारहमासी सड़क से गिरे मलबे को हटाने की मांग की है। कहा है कि जब तक मलबा नहीं हटाया जाता है तब तक झील का निर्माण करना धन का दुरुपयोग होगा।

पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मिले और ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि बारहमासी सड़क कटिंग का मलबा झील क्षेत्र में फैला है। उन्होंने झील निर्माण से पहले मलबा हटाने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की पक्षधर रही है। थरकोट झील का निर्माण उसी क्षेत्र में करने से बरसात के सीजन में पूरा मलबा बहकर झील में चला जाएगा। इससे करोड़ों रुपये की बर्बादी होगी। इस मौके पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, महिपल वल्दिया, रजत विश्वकर्मा, शहवाज खान, शुभम बिष्ट, करन सिंह, आनंद धामी, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed