{"_id":"5c87efa9bdec22146d70693b","slug":"141552412585-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीन ग्रीन परिवार तड़ीगांव में बनाएगा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीन ग्रीन परिवार तड़ीगांव में बनाएगा गोशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। क्लीन ग्रीन परिवार की ओर से आपरेशन हो-हो के तहत तड़ीगांव में छह नाली भूमि पर गोशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए परिवार के सदस्यों ने जागरूक लोगों से आगे आने का अनुरोध किया है।
परिवार के नीरज भट्ट ने बताया कि तड़ीगांव में संगीता देवी ने छह नाली भूमि 25 साल की लीज पर दी है। बताया कि इस भूमि में लोगों के सहयोग से गोशाला का निर्माण किया जाएगा। इसमें नगर के सभी लावारिस पशुओं को संरक्षण दिया जाएगा। बीते दिन परिवार के सदस्यों ने उक्त भूमि पर सफाई अभियान चलाया। बताया कि अगले चरण में भूमि को समतल करने का प्रयास किया जाएगा। नीरज ने कहा कि नगर में लावारिस पशु बड़ी समस्या बन रहे हैं। गोशाला बन जाने से लोगों को इन पशुओं से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। इस मौके पर दीप्ति बिष्ट, दीप चंद्र पांडेय, दिनेश बंसल, नितिन मारकाना, दीपक लोहिया, प्रकाश, मनीषा, सुखिंवदर, दिनेश जोशी, हरीश पंत, देव सिंह सामंत, लखविंदर, प्रकाश शर्मा आदि थे।