फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नए साल पर गरीबों को बांटे कंबल

नए साल पर गरीबों को बांटे कंबल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
नए साल पर गरीबों को बांटे कंबल
थल (पिथौरागढ़)। थल के समाजसेवी ने नए साल पर गरीबों को कंबल बांटे। सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह मेहता, उनकी पत्नी हेमा देवी, पुत्र कमलेश मेहता ने नए साल के पहले दिन खोलीमाली ग्राम पंचायत के दड़मालगांव, नैनी, रजगोड़ा, खोली, कन्यूरी, किमल्टा, बुड़सीमा, खिंधार गांव के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 44 परिवारों को कंबल बांटे। मेहता 10 साल से गरीबों को कंबल बांट रहे हैं।
विज्ञापन


बुड़सीमा की तारा देवी, बहादुर राम, विशनुली देवी, रजगोड़ा की रेणु देवी, जगदीश उपाध्याय, गोकुलानंद उपाध्याय, किमल्टा के नंदन राम, कुंती देवी, सरस्वती देवी, दड़माल गांव के भैरव दत्त उपाध्याय, खोली के कृपाल दत्त, खिंधार के मोहन राम ने मेहता के कार्य की सराहना की। इस दौरान खोलीमाली के प्रधान मनोज उपाध्याय, अठखेत के प्रधान दीपक भैसोड़ा, जगदीश चन्द्र जोशी, राजेंद्र उपाध्याय मौजूद थे। संचालन प्रमोद उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन


जरूरतमंदों को कपड़े बांटे, भोजन कराया
पिथौरागढ़। नववर्ष पर समाजसेवी संगठन कैलाशी दल ने जरूरतमंदों को वस्त्र बांटने के साथ ही भोजन कराया। दल ने रामलीला मैदान में भोजन वितरण कार्यक्रम हुआ। जरूरतमंदों को वस्त्र बांटने के साथ ही बच्चों को उपहार बांटे। उर्दू मीडियम स्कूल के साथ ही अन्य स्थानों में भी वस्त्र बांटे गए। आयोजन में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष जगदीश धामी, भाजयुमो जिला मंत्री देवेंद्र मेहता, आशीष पुनेठा, विकास भट्ट, शुभम कापड़ी, शुभम कार्की, विनय वर्मा, विजय सामंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed