फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नगर के कूड़े का स्थाई समाधान होगा: रावत

नगर के कूड़े का स्थाई समाधान होगा: रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नगर के कूड़े का स्थाई समाधान होगा: रावत
पिथौरागढ़। नगर के कूड़े का स्थायी समाधान करने के लिए बुद्धिजीवियों, जन प्रतिनिधियों से वार्ता की जाएगी। साथ ही कूड़ा घर बनाने के लिए नए स्थलों का भी चिह्नित किया जा रहा है। जनता सहयोग करे तो आगामी दिनों में कूड़े निस्तारण की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। यह कहना है पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत का।
विज्ञापन


रावत ने बताया कि बीते दिन नैनीपातल, बीसाबजेड़, सातसिलिंग, सुखपोखरा आदि गांवों के ग्रामीणों से सकारात्मक वार्ता हुई है। उनकी समस्या भी जायज है। उन्होंने कहा कि कूड़ा नगर की प्रमुख समस्या बनते जा रहा है। इसका स्थायी समाधान किए बगैर कोई निदान नहीं है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा के मॉडल को अपनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने व्यापारियों से पॉलिथीन और कांच का प्रयोग नहीं करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


रावत ने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों से वार्ता कर कूड़ा निस्तारण का प्रभावी समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कूड़े में राजनीति नहीं करने का अनुरोध किया है। रावत ने बताया कि मटेला में कूड़ा डालने के लिए जगह का चयन किया गया है। वहां के ग्रामीणों से वार्ता कर उनको भरोसे में लिया जाएगा। सोमवार को अधिकांश जगहों से कूड़ा उठा दिया गया है। इससे लोगों को खासी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने से दुर्गंध उठ रही थी। रावत का कहना है कि कूड़े के स्थायी समाधान के लिए सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed