फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चालान का समायोजन सीओ, परिवहन कार्यालय से करें

चालान का समायोजन सीओ, परिवहन कार्यालय से करें

Tue, 11 Dec 2018 10:58 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
चालान का समायोजन सीओ, परिवहन कार्यालय से करें
पिथौरागढ़। एसपी रामचंद्र राजगुरु ने मोटर वाहन अधिनियमों के तहत होने वाले चालानों का समायोजन सीओ और परिवहन कार्यालय से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मासिक सैनिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी में न्यायालयों में वादों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसपी ने न्यायालय में चल रहे अभियोगों में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की गवाही निर्धारित तिथियों पर शत-प्रतिशत कराने को कहा। एसपी ने थानावार अपराधों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं में तेजी लाने, गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने और अभियोगों का शीघ्र खुलासा करने के भी निर्देश दिए।

एसपी ने कहा युवाओं/छात्रों को रोजगार या अन्य प्रयोजन के लिए पुलिस सत्यापन, चालान का हेड सत्यापन करने के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है। अब यह कार्य थाना स्तर पर हो जाएंगे। पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र भी थाना स्तर से जारी होंगे। उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (पुलिस संचार) बीबी तिवारी, क्षेत्राधिकारी शेखर चंद्र सुयाल, अभियोजन अधिकारी सुनीता जोशी आदि थे।
विज्ञापन


बेहतर कार्य के लिए मिला सम्मान
पिथौरागढ़। एसपी ने बेहतर कार्य के लिए प्रधान लिपिक राजीव मोहन उप्रेती, थानाध्यक्ष अस्कोट मोहम्मद आसिफ खान, मुख्य आरक्षी हरीश चंद्र कोरंगा, बेस्ट आरक्षी अमित कुमार, अर्जुन आर्या, दीपक जलाल, गोविंद वर्मा, यशवंत सिंह, राजेंद्र गिरी, उप निरीक्षक मनोज कुमार, महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी सकलानी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। 15 से 21 नवंबर तक आयोजित पुलिस सप्ताह के तहत हुई मिनी मैराथन में हेड कांस्टेबल हरीश सिंह कोरंगा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। निबंध प्रतियोगिता में पुलिस आरक्षी दीपक कुमार और न्यू बियरशिबा स्कूल पिथौरागढ़ अंकुर शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। वॉक चाल में पुलिस के राम सिंह और चित्रकला में बियरशिबा के गौरव पाटनी विजयी रहे। एसपी ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed