{"_id":"5bb3a4d8867a554f207fbc2f","slug":"141538499800-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय सुंदरीनाग की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय सुंदरीनाग की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बापू चल वैजयंती राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जय सुंदरीनाग वॉलीबाल टीम ने सिख रेजीमेंट की टीम को हराकर जीत लिया।
स्व.धन सिह पांगती की स्मृति में डीडीहाट यूथ सोसाइटी एवं पांगती पुस्तक भंडार की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिख रेजीमेंट एवं जय सुंदरीनाग वॉलीबाल टीम के बीच हुआ। इसमें जय सुंदरीनाग की टीम ने सीधे सेटों में 15-06, 15-09 एवं 15-13 से सिख रेजीमेंट को हराया। बेहतरीन खेल के लिए सरवन सिंह को मैन आफ द सीरीज, रूपेश को मैन आफ द मैच दिया गया। उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार पंकज को दिया गया।
फाइनल के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए। आयोजक मंडल की ओर से विजेता टीम को 25 हजार एवं उपविजेता टीम को 15 हजार की नकद धनराशि दी गई। निर्णायक की भूमिका में विक्रम बिष्ट, भुवनेंद्र भंडारी, दान सिंह कन्याल थे।
विज्ञापन
स्कोरर धर्मेंद्र टोलिया, आंखों देखा हाल संजू पंत, सौरभ साह, लक्की चुफाल ने सुनाया। पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएस पांगती, दिवाकर पांगती, भूपेंद्र टोलिया, पवन टोलिया, करन टोलिया आदि ने सहयोग दिया।