{"_id":"5b8ec85d867a55486d163586","slug":"141536084061-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा जगत की पांच विभूतियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा जगत की पांच विभूतियां सम्मानित
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल पर शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या में शिक्षा जगत की पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया।
नगरपालिका हाल में आयोजित समारोह में प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, प्रोफेसर रमेश चंद्र पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य हीरा बल्लभ पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य पद्मा दत्त पंत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली की प्रधानाचार्य बसंती मर्तोलिया को सम्मानित किया गया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने इन लोगों को कुमाऊंनी टोपी, शाल और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। जीजीआईसी ऐंचोली की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जुगल किशोर पांडे के संचालन में हुए समारोह में पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, तपन रावत, राकेश देवलाल, आशीष सौन, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार आदि मौजूद थे।