{"_id":"5b5f46244f1c1b1e308b7d34","slug":"141532970532-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरना उप डाकघर में लंबे समय से नेट सेवा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरना उप डाकघर में लंबे समय से नेट सेवा बाधित
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गुरना उप डाकघर में लंबे समय से इंटरनेट सेवा बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप नेट सेवा सुचारु कराने की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह में नेट और एक स्टाफ की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई तो वह उप डाकघर में तालाबंदी करने को विवश होंगे।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि उप डाकघर से 20 ग्राम सभाओं से अधिक का क्षेत्र और 11 से अधिक डाकघर जुड़े हैं। इंटरनेट सेवा खराब होने से लेन-देन करने में दिक्कत हो रही है। खातों में धनराशि जमा नहीं हो पा रही है। विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन और छात्रवृत्ति जैसे महत्वपूर्ण खातों में लेन-देन नहीं हो पा रहा है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन भी स्वीकार नहीं हो पा रहे हैं। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि कई बार उच्चाधिकारियों से नेट के लिए निजी सेट लगाने और एक स्टाफ कर्मी की व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई। बावजूद इसके विभाग और उच्चाधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि अब स्थानीय जनता का सब्र टूट रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में बसंत बल्लभ भट्ट, बृजमोहन फुलेरा, दीवान सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।