फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दुष्कर्म के प्रयास पर पांच साल की कैद

दुष्कर्म के प्रयास पर पांच साल की कैद

Tue, 24 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास पर पांच साल की कैद
पिथौरागढ़। जिला न्यायालय ने धारचूला में ढाई साल पहले एक मासूम से दुष्कर्म प्रयास की घटना में आरोपी को दोषी ठहराते हुए आरोपी को पांच साल की कठोर कैद भी सुनाई है। आरोपी पर 10 हजार का जुर्माना भी ठोका है। जुर्माना नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला जज राजेंद्र जोशी की अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया। इससे पहले जिला जज ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद धारचूला निवासी मोहम्मद शाहिद उर्फ राजू को मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का दोषी माना। अदालत ने आईपीसी की धारा 311, 376, 511 और पॉक्सो अधिनियम की धारा आठ के तहत आरोपी को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं देने पर आरोपी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास होगा। साथ ही एससीएसटी एक्ट के तहत एक साल का कठोर कारावास और तीन हजार का जुर्माना भी ठोका।
विज्ञापन


मासूम से दुष्कर्म प्रयास की यह घटना 21 सितंबर 2015 में हुई थी। आरोपी साथी मजदूर की चार साल की मासूम को टॉफी का लालच देकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के रोने पर पहुंची मां ने आरोपी को पकड़ा। इसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी मूल रूप से बिहार के जिला बेतिया के थाना क्षेत्र जगदीशपुरा का रहने वाला है। वह धारचूला में रहकर पिछले कई सालों से मजदूरी का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed