{"_id":"5a94470a4f1c1b187e8b8699","slug":"141519666954-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने पर होगी एफआईआर
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
मौजूदा समय में जीटी रोड पर मौजूद हैं इस तरह के बड़े-बड़े गड्ढे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ अब एफआईआर होगी। इस तरह की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए डीएम ने सड़क से जुड़ी एजेंसियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण सामग्री को जब्त करने को कहा है।
बसासत बढ़ने के साथ ही मुख्यालय और इससे सटे ग्रामीण इलाकों में भवन निर्माण तेजी से चल रहा है। कई जगह सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री देखी जा सकती है। जिला प्रशासन को सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने, इससे यातायात बाधित होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इनमें भवन निर्माणकर्ताओं से लेकर खनन कारोबार से जुड़े लोग भी शामिल हैं। सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने से अक्सर सड़कों पर जाम के हालात बन जाते हैं, जबकि दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। जनता की शिकायतों को देखते हुए डीएम ने संबंधित सड़क निर्माण, देखरेख से जुड़ी एजेंसियों को स्थलीय निरीक्षण के साथ ही कार्रवाई को कहा है। अधिकारियों को निर्माण सामग्री जब्त करने के साथ ही अवैध जमाकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।
ऐंचोली-बड़वे मार्ग पर खनन सामग्री जब्त
पिथौरागढ़। डीएम ने ऐंचोली-बड़वे मार्ग पर डाली गई खनन सामग्री जब्त करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को डीएम को मार्ग पर अवैध खनन सामग्री सड़क किनारे इकट्ठा करने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता दिनेश चंद्र पांडेय का कहना है कि खनन कारोबार में लगे कुछ लोगों ने मार्ग को भंडारण बना दिया है। इससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। साथ ही दुर्घटना का खतरा बना है। डीएम ने एसडीएम, लोनिवि के ईई को भंडार को तुरंत जब्त करने को कहा है।