{"_id":"59cd31714f1c1b72548b4d54","slug":"141506619761-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदादेवी मंदिर मार्ग बंद होने से पर्यटक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदादेवी मंदिर मार्ग बंद होने से पर्यटक परेशान
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी से जैंती होते हुए नंदादेवी मंदिर तक बना मार्ग बंद होने से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्र के अवसर पर कई लोग नंदादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं, लेकिन रास्ता बंद होने से लोग गुमसैन नामक स्थान से दो किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।
मुनस्यारी-नंदादेवी मंदिर मार्ग अगस्त में भारी बारिश के दौरान टूट गया था। लोक निर्माण विभाग ने अब तक टूटे रास्ते की मरम्मत नहीं की है। इसी सड़क से पापड़ी और बर्नियागांव के लोग भी आवाजाही करते हैं। गुमसैन नामक स्थान पर सड़क टूटी हुई है। वहां से आगे वाहन नहीं जा पा रहे हैं। नंदादेवी मंदिर जाने के लिए भक्तों एवं पर्यटकों को दो किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।
पापड़ी निवासी देव सिंह पापड़ा ने कहा कि पर्यटन सीजन में सड़कों को खोलने में बरती जा रही लापरवाही से आम लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार इंद्र सिंह मेहता को पत्र देकर कहा कि यदि सड़क शीघ्र नहीं खोली गई तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे। तहसीलदार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क की शीघ्र मरम्मत करने को कहा है।