{"_id":"59cd316f4f1c1b65548b4d8b","slug":"141506619759-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का कब्जा
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणनगर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष और छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के दावेदारों ने जीत दर्ज की, जबकि संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया। छात्रसंघ के अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था।
पुलिस सुरक्षा के बीच हुए छात्रसंघ चुनाव में सुबह से मतदान शुरू हो गया था। एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच तीन पदों पर कांटे की टक्कर हुई। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी मनोज कन्याल ने एबीवीपी प्रत्याशी बबीता मेहता को 82 मतों से हराया। मनोज कन्याल को 211 मत मिले और बबीता मेहता को 129 मत पड़े। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की रेनू को 169 मत मिले। इस पद पर एबीवीपी की दावेदार संगीता को 149 मत मिले। रेनू ने संगीता को 20 मतों से हराया।
संयुक्त सचिव पद में एबीवीपी के जगजीवन कन्याल ने एनएसयूआई की दमयंती को 6 मतों से पराजित किया। जगजीवन को 159 और दमयंती को 153 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर टीका सिंह मेहता, सचिव पद पर भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सुमन आर्या और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में नीरू कुंवर का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। प्राचार्य डा. उमा पाठक ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान नारायणनगर से लेकर डीडीहाट तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।