{"_id":"59c2a4964f1c1bb4688b5a2d","slug":"141505928342-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तरीय खेलों का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तरीय खेलों का रंगारंग आगाज
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। खेल प्रतियोगिताओं के संयोजक राम सिंह ह्यांकी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में सीमांत के 55 प्राइमरी स्कूल और 15 जूनियर हाइस्कूल के बच्चे भाग ले रहे हैं। इस दौरान दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक सहित कई स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गिरधर सिंह रौतेला ने सभी टीमों का आभार जताया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह गर्ब्याल, सामाजिक कार्यकर्ता देवकृष्ण फकलियाल, डीएस फकलियाल, राजेश कुटियाल, विनय कुमार पांडे, भीम सिंह बनंग्याल, संकुल समन्वयक शारदा देवी, किशन नबियाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शंकर दत्त भट्ट ने किया, जबकि प्रतियोगिताओं के संचालन में हीरा बम, मनोज कुमार नगन्याल, पद्मा सीपाल ने सहयोग किया।