{"_id":"59777b344f1c1bd2438b4668","slug":"141501002548-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल में बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इसमें बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने हाइस्कूल के टॉपर चेतन चौहान और इंटर के टॉपर हिमांशु बसेड़ा के साथ ही अच्छे अंकों के साथ पास हुए मेधावियों को सम्मानित किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर अलगड़ा के चंद्रमोहन कार्की, जूनियर स्तर पर पहले स्थान पर रहे एसवीएम पब्लिक स्कूल के शुभम भट्ट को पुरस्कार दिए गए। विधायक चुफाल ने राइंका में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति का भरोसा दिलाया।
सेवानिवृत्त प्रोफेसर दीवान सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें दीं। समिति वर्ष 2011 से सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि राइंका रसैपाटा के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पंत, पूर्व प्रधानाचार्य भगवान सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, प्रधान केशर सिंह, शंकर सिंह, भूपेंद्र सिंह बसेड़ा, दिनेश चंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे। संचालन सुरेंद्र सिंह बसेड़ा, नरेश पांडेय ने किया।