फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डिग्री कालेजों में प्रवेश को लेकर अनिश्चय बरकरार

डिग्री कालेजों में प्रवेश को लेकर अनिश्चय बरकरार

Mon, 24 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कालेजों में प्रवेश को लेकर अनिश्चय बरकरार
पिथौरागढ़। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में अब तक प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। विद्यार्थी और कॉलेज प्रशासन दोनों अनिश्चय की स्थिति में हैं। प्रवेश का मामला अदालत में चले जाने के कारण इस प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। जिले के सबसे बड़े एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोज प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी पहुंच रहे हैं, लेकिन विवि से किसी प्रकार का दिशा-निर्देश न मिलने के कारण कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन



कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने बताया कि पहले ऑनलाइन प्रवेश के आदेश हुए थे। इस दौरान स्नातक प्रथम वर्ष में कला संकाय में 1800, विज्ञान संकाय में 1000 और वाणिज्य संकाय में 220 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। उसके बाद ऑफलाइन का विकल्प भी दिया गया। 22 जुलाई तक ऑफलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया जारी रही। करीब 400 आवेदन इस अवधि में जमा हो गए। ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश आवेदन कर चुके विद्यार्थी लगातार कॉलेजों के चक्कर काट रहे हैं। विवि प्रशासन ने प्रवेश की प्रक्रिया को फिलहाल रोक रखा है। प्राचार्य ने कहा कि अनिश्चय की स्थिति कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों के सामने आ रही है।
विज्ञापन



पहले कॉलेज प्रशासन ने तय किया था कि 30 जुलाई तक प्रवेश की प्रक्रिया को संपन्न कराने के बाद एक अगस्त से पढ़ाई शुरू हो जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसा संभव नहीं दिखता। जिले के नारायणनगर, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, बलुवाकोट, मुवानी, गंगोलीहाट में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थी भटक रहे हैं। वहीं, पिथौरागढ़ कॉलेज में ऑफलाइन प्रवेश वाला सर्वर सोमवार से काम नहीं कर रहा है। प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने बताया कि शनिवार 22 जुलाई तक ऑफलाइन प्रवेश के फार्म आसानी से भरे जा रहे थे, लेकिन सोमवार को सर्वर ठप हो गया। इस तरह की अव्यवस्था से भी विद्यार्थी खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed