{"_id":"595687cc4f1c1b7c0c8b4903","slug":"141498843084-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पेंशन समानता, प्रोन्नति नीति में अनुकूल संशोधन समेत कई मांगों को लेकर ग्रामीण बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ के अधीन पिथौरागढ़ और चंपावत जिले की 38 शाखाओं में काम ठप रहा। हड़ताल के कारण दोनों जिलों में 50 करोड़ रुपये का बैंकिंग व्यवसाय प्रभावित होने का अनुमान है।
बैंक कर्मियों ने बैंक की मुख्य शाखा और क्षेत्रीय कार्यालय में मांगों को लेकर नारेबाजी की। साथ ही बैठक कर विरोध जताया। इन लोगों का कहना था कि ग्रामीण बैंक कर्मी वर्षों से दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने, राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना करने, बैंकिंग की सभी सुविधाओं का लाभ दिलाने आदि मांग उठा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण बैंक कर्मी संगठन के अध्यक्ष अजय जोशी ने की। कुलदीप रावत, दीपेश बोरा, जगमोहन रौतेला, स्वरेश भट्ट, राहुल कुमार, हीर प्रसाद, लाल सिंह मेहता, अतुल डसीला, श्याम थरकोटी, राजेंद्र गैड़ा, अशोक खड़ायत, गोपाल सिंह आदि ने विचार रखे।