{"_id":"688902a88a79dd8fac0dc3e2","slug":"14-tables-will-be-installed-in-each-block-for-counting-of-votes-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-130812-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हर ब्लॉक में मतगणना के लिए लगेंगी 14 टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हर ब्लॉक में मतगणना के लिए लगेंगी 14 टेबल
Tue, 29 Jul 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पंचायत चुनाव निपटते ही मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के हर विकासखंड में मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगी। प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मी तैनात रहेंगे। प्रशासन ने मतगणना पार्टियों का रेंडमाइजेशन कर दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि जिले के आठों विकासखंड में पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न हो गए हैं। चुनाव निपटते ही मतगणना की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि हर विकासखंड में मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगी। हर टेबल पर एक सुपरवाइजर, चार सहायक सहित पांच कर्मी तैनात रहेंगे। मतगणना के लिए दो पालियों में कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए हर विकासखंड में 28 मतगणना पार्टी गठित की गई हैं। 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए मतदान पार्टियों का अंतिम रेंडमाइजेशन कर लिया गया है। संवाद