{"_id":"62bf39307269297ee52875c3","slug":"14-roads-are-blocked-pithoragarh-news-hld467700867","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में भारी बारिश से 14सड़कें बंद, पहाड़ी से गिरे बोल्डर से शटरिंग की दुकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में भारी बारिश से 14सड़कें बंद, पहाड़ी से गिरे बोल्डर से शटरिंग की दुकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
नाचनी बांसबगड़ में भूस्खलन के बाद खतरे की जद में आया विद्युत पोल। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण जिले भर में 14 सड़कें बंद चल रही हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में राशन सहित अन्य मूलभूत सामान की किल्लत बढ़ गई है। इधर कनारी पाभैं सड़क पर बोल्डर के गिरने से शटरिंग की एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं जिस कारण नदी किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील की है।
भारी बारिश के कारण चीन सीमा को जोड़ने वाली एक और 13 ग्रामीण सड़कें बंद चल रही हैं। भारी बारिश के कारण कालिका-खुमती, सेलमाली-बिचना, मसूरी-कांडा-होकर, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, मदकोट-दारमा, गलाती-रमतोली, मदकोट-दारमा, पौड़ी-घटकूना, बैराज-बोगाड़, डीडीहाट आदिचौरा, डीडीहाट-आदिचौरा-कुनिया, बोक्टा-भंडारीगांव सड़क बंद चल रही है। इसके अलावा चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-घट्टाबगड़ सड़क बंद चल रही है।
चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क के बंद होने से सीमांत के ग्रामीणों और सुरक्षा एजेंसियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क को शीघ्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रामीण सड़कों के बंद होने से गांव में जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के सामान के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द बंद सड़कें खोलने की मांग की है।
कनारी पाभैं क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारों को नुकसान हुआ है। पहाड़ी से गिरे बड़े बोल्डर से दिनेश सिंह बिष्ट निवासी नेनीसैनी की शटरिंग की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने डीएम को पत्र देकर मुआवजा देने की मांग की। धुनामानी में शेर सिंह भंडारी के मकान के पीछे की दीवार ध्वस्त हो गई है।
जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं खुमती के ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। कालिका-खुमती सड़क के बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण पिछले पांच दिनों से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों को सर्वाधिक दिक्कतें कालिका बाजार से गांव तक रोजमर्रा का सामान पहुंचाने में हो रही हैं। लोगों ने जल्द बंद सड़कों को खोलने की मांग की है। संवाद
नदियों का जल स्तर बढ़ने से सहमे लोग
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। काली नदी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही है। काली नदी का जल स्तर 889.30 मीटर है। इसका खतरे का निशान 890.00मीटर है। सरयू नदी 446.90 पर बह रही है। इसका खतरे का निशान 453.00 है। गोरी नदी मदकोट भी उफान में चल रही है। गोरी नदी 1211.5 मीटर पर बह रही है। इसका खतरे का निशान 1215.00 है। इसके अलावा गोरी नदी जौलजीबी 604.00 पर बह रही है। इसका खतरे का निशान 607.80 है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदियों के किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील की है।
पिथौरागढ़ में सर्वाधिक 25.5 एमएम, बेड़ीनाग में 17.3, गंगोलीहाट में 8.00, धारचूला में 7.2 और मुनस्यारी में 2.00 एमएम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। इस कारण पैदल चलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद

कनारी पाभैं सड़क में भारी बारिश से जगह-जगह सुरक्षा दीवार गिर गई हैं। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

कनारी पाभैं पहाड़ी से गिरे बोल्डर के कारण ध्वस्त सटरिंग की दुकान। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

खुमती के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते हुए। संवाद- फोटो : PITHORAGARH