{"_id":"60845feb8ebc3e8d320f5724","slug":"136-corona-infected-in-24-hours-in-pithoragarh-two-killed-pithoragarh-news-hld42251350","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 24घंटे में 136 कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 24घंटे में 136 कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कोविड संक्रमितों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 136 नए मामले मिले हैं, जिसमें तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई हैं।
शनिवार को एंटीजन जांच में 35 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 223 हो गई है। कोविड की दूसरी लहर में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें कोरोना संक्रमित पूर्व सीएमएस डॉ. निरंजन कोटियाल की हल्द्वानी रेफर किया था, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया था, जहां पर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि शनिवार को धारचूला से रेफर 64 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। उन्हें गंभीर स्थिति में लाया गया था। महिला का कोरोना गाइडल लाइन के तहत घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. पंत ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से कुल 52 मौतें हो चुकी हैं। इधर, धारचूला में 22 एक्टिव केस हैं। नोडल अधिकारी डॉ. फुरकान ने बताया कि शनिवार को दो लोग आरटीपीसीआर में पॉजिटिव पाए गए हैं। सात लोग ठीक हो चुके हैं।
प्रत्येक व्यक्ति की होगी जांच
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग अब नगर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच करेगा। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि धारी धमौड़ बैंड पर एक चेक पोस्ट बनाई गई है। उन्होंने बताया कि नगर में कोई व्यक्ति चाहे बाइक, निजी या टैक्सी कार या बस से आएगा। उसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद उसे नगर में प्रवेश करने अनुमति दी जाएगी।
बेस अस्पताल का किया निरीक्षण
पिथौरागढ़। डीएम आनंद स्वरूप ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ डॉ. एचसी पंत को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के साथ ही बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।
589 लोगों के लिए सैंपल
पिथौरागढ़। जिले में बाहर से प्रवेश करने वाले 589 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए गए। प्रतिरक्षण सहायक मोहित पंत ने बताया कि एंचोली में 189, पनार में 50, सेराघाट में 198, सीपीसी में 55, महिला अस्पताल में 23, कनालीछीना में 49, थाना कोतवाली में 25 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए गए।