फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सड़क किनारे निर्माण सामग्री डाली तो खैर नहीं

सड़क किनारे निर्माण सामग्री डाली तो खैर नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे निर्माण सामग्री डाली तो खैर नहीं
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने अपराध गोष्ठी में यातायात को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के गौरी हाल में आयोजित गोष्ठी के प्रारंभ में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए कर्नल वी सहाय, डॉ. सीपी बोहरा हार्ट फूलनेस केंद्र योग आश्रम हुड़ेती की टीम की आरे सेे 40 मिनट की कार्यशाला में कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे खड़े होने वाले अव्यवस्थित वाहनों को सही ढंग से लगाया जाए, नो पार्किंग, वन-वे, वन-साइड पार्किंग नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।
विज्ञापन


भारी वाहनों को निर्धारित समय पर ही शहर में प्रवेश दिया जाए। स्कूल बसों हेतु निर्धारित स्थान पर रोके जाने की व्यवस्था का कड़ाई से पालन किया जाए, स्टापेज पर बोर्ड लगाए जाएं। रोडवेज, केमू तथा टैक्सी स्टेंडों पर निजी वाहनों की पार्किंग किए जाने पर चालान की कार्रवाई की जाए। एसपी ने शहर में स्थित बरात घरों की वजह से जाम लगने पर संबधित बरातघरों के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात प्रभारी को दुर्घटना संभावित स्थानों, खतरनाक मोड़ों, स्लाइडिंग जोन, पाला प्रभावित आदि स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा। वर्षाकाल में आपदा की संभावनाओं को देखते हुए पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक संचार बीबी तिवारी, सीओ धारचूला विमल कुमार आचार्य, प्रतिसार निरीक्षक महेश कांडपाल, निरीक्षक संचार प्रदीप कुमार, निरीक्षक जौलजीबी अजय लाल साह, ओमप्रकाश शर्मा, एसआई एलआईयू शेर बहादुर, टीएसआई दरबान सिंह, चंदन सिंह, बीपी उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed