{"_id":"5c6af11ebdec224bf1020686","slug":"131550512414-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। तीन गांवों के लोगों ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू न करने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कई बार मामले को जिला प्रशासन के समक्ष उठाया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने कहा है कि कालछिनकटिया, पाभै, डुंगरा, धारी सड़क निर्माण कार्य की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में डुंगरा से धारी तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर भी डाला गया। 300 मीटर सड़क कटिंग के बाद उसे छोड़ दिया गया। कहा कि नेताओं ने वोट लेने के लिए ही उक्त सड़क काट कर छोड़ दिया।
सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हर राजनीतिक दल सड़क बनाने का आश्वासन देता है, लेकिन उसके बाद भूल जाता है। कहा कि अब ग्रामीण सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक मार्च तक सड़क निर्माण के संबंध में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में प्रधान हेमा देवी, कै. पुष्कर सिंह, दीपक तिवारी, हिमांशु तिवारी, मोहन चंद्र, दीवान सिंह, लक्ष्मण कुमार, आलोक कुमार, रविंद्र सिंह, अनिल कुमार, रामी राम आदि मौजूद रहे।