फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पालिका के लिए कूड़ा निस्तारण बना समस्या

पालिका के लिए कूड़ा निस्तारण बना समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पालिका के लिए कूड़ा निस्तारण बना समस्या
पिथौरागढ़। नगर का कूड़ा निस्तारण पालिका प्रशासन के लिए समस्या बन गया है। नैनीपातल स्थित कूड़ाघर पर स्थानीय ग्रामीण कूड़ा डालने नहीं दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव के चलते अन्य जगहों पर जमीन चयन करने में फिलहाल दिक्कत आ रही है। बहरहाल पालिका ने तीन वाहनों में डंप कूड़े का निस्तारण कर दिया है। साथ ही नगर के कूड़ादानों से भी कूड़ा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले 30 वर्षों से नगर का कूड़ा नैनीपातल स्थित कूड़ाघर पर डाला जा रहा है। ग्रामीण अब उक्त जगह पर पर्यावरण प्रदूषित होने की बात कर कूड़ा डालने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों कूड़े में लगी आग के बाद ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने कई दिनों तक कूड़े का निस्तारण नहीं होने दिया। बाद में पालिका की ओर से 45 दिन का समय देने के अनुरोध पर ग्रामीण मान गए थे। अब एक बार फिर से ग्रामीणों के विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते नगर का कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। पालिका के तीन वाहनों में कूड़ा डंप है। बहरहाल इसका तो निस्तारण कर दिया है, लेकिन आने वाले समय में दिक्कत और बढ़ सकती है। कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका की मदद से प्रशासन जगह चयनित कर रहा है। इस समय प्रशासनिक मशीनरी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके चलते शीघ्र स्थल चयन करने में भी दिक्कतें आ रही हैं।


पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि कूड़ा निस्तारण का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने फिलहाल स्थानीय ग्रामीणों से भी सहयोग करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed