{"_id":"5ba28519867a557fa90028b1","slug":"131537377561-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना क्षतिग्रस्त, गौरीहाट के गांवों में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना क्षतिग्रस्त, गौरीहाट के गांवों में नहीं आया पानी
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़) मूनाकोट विकासखंड के आधा दर्जन गांवों को पेयजल सप्लाई करने वाली ढोलखोली योजना 10 दिनों से क्षतिग्रस्त है। लोगों को तीन किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। गांव के लोगों के विभाग को सूचना देने के बाद भी लाइन की मरम्मत नहीं हो रही है।
गौरीहाट, सिरोड़ी, लमतड़ा, सुरमोड़ा, भंडाखोली आदि गांवों के एक हजार से अधिक परिवार दस दिनों से जल संकट से जूझ रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष गौरीहाट पूरन सिंह धारियाल और उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने इसकी सूचना जल संस्थान मूनाकोट को दी। इसके बावजूद आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। लोगों को ग्वाली, मजिरकांडा और सुरमोड़ा से पानी ढोना पड़ रहा है।
गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार तक पानी न आने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जल संस्थान के ईई विशाल कुमार का कहना है कि ढोलखोली पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। शीघ्र ही लाइन की मरम्मत कर दी जाएगी।