{"_id":"5b79a39942c79246547c426b","slug":"131534698393-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़ेगांव के लाल शहीद कुंदन को पुण्यतिथि पर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़ेगांव के लाल शहीद कुंदन को पुण्यतिथि पर किया याद
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वड्डा/पिथौरागढ़। शहीद कुंदन सिंह खड़ायत की 18वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। झूलाघाट-अड़किनी तिराहे में बने स्मारक में सेना के अधिकारियों और शहीद के परिजनों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
चार कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात मड़ेगांव निवासी हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत 19 अगस्त को शहीद हुए थे। उनकी 18वीं पुण्यतिथि पर मड़ेगांव शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में पिता रिटायर्ड नायब सूबेदार सोबन सिंह खड़ायत ने अपने शहीद बेटे की वीर गाथा सुनाई। उपस्थित लोगों ने शहीद की याद में नारे भी लगाए।
इस दौरान कैप्टन अनीस बहक, सूबेदार मेजर आरडी भट्ट, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश जोशी, सोल्जर बोर्ड के सहायक अधिकारी महावीर सिंह राणा, सूबेदार हरीश गिरी, भाई कैलाश खड़ायत, वड्डा चौकी प्रभारी हेम तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष कमलेश खड़ायत, टाईगर खड़ायत, श्याम सिंह, केशर सिंह, कुंडल सिंह, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, नर सिंह सौन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मां को रोता देख जवानों की आंखों में आए आंसू
वड्डा। शहीद की बीमार माता केशमा देवी (खीमा देवी) पूरे कार्यक्रम में शहीद की प्रतिमा के पास बैठी रहीं। अंत में 16 कुमाऊं के जवानों को देख अपने शहीद बेटे की याद आई तो उनके पास जाकर गले मिलकर रोने लगी। बूढ़ी मां को रोता देख सेना के जवानों की आंखों में भी आंसू भर आए। इससे वहां पर कुछ देर के लिए माहौल गमगीन हो गया।