फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   प्रसव पीड़िता ने भुगता सड़क बंद होने का खामियाजा

प्रसव पीड़िता ने भुगता सड़क बंद होने का खामियाजा

Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रसव पीड़िता ने भुगता सड़क बंद होने का खामियाजा
पिथौरागढ़। सड़क बंद होने का खामियाजा शनिवार को एक प्रसव पीड़िता को भुगतना पड़ा। उसे प्रसव पीड़ा होने पर भी थल के अस्पताल में नहीं ले जाया सका। अलबत्ता क्वीटी अस्पताल के स्टाफ ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बिर्थी निवासी धीरज सिंह दानू की पत्नी दीपा देवी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे गौचर (थल) महिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि नाचनी के पास रातीगाड़ में सड़क बंद होने से प्रसव पीड़िता को थल अस्पताल नहीं ले जा पाए। महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो महिला के पति ने क्वीटी अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट त्रिभुवन सिंह रावत को परेशानी बताई।
विज्ञापन


फार्मेसिस्ट ने प्रसव पीड़िता को क्वीटी अस्पताल लाने को कहा। साथ ही दाई काली देवी और आशा कार्यकर्ता भावना देवी को अस्पताल बुलाया। शाम करीब चार बजे दीपा देवी को अस्पताल में भर्ती किया गया। पूरी टीम महिला का प्रसव कराने में जुट गई। शाम 5.52 बजे दीपा देवी ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया। लोगों का कहना है कि आपदाकाल में सड़कों को दुरुस्त रखने के साथ ही अस्पतालों की व्यवस्था पुख्ता करने की ओर सरकार ने ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed