{"_id":"5b71be7142c7927be260503b","slug":"131534180977-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक चुफाल ने बालेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक चुफाल ने बालेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। सावन के अंतिम सोमवार को बालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने पत्नी जानकी देवी के साथ मंदिर में रुद्राभिषेक पाठ किया। पुरोहित हरीश चंद्र उपाध्याय ने पाठ संपन्न कराया। पंचगव्य,108 बेलपत्रों से स्वयंभू बाल शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
उन्होंने भैरव मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया। बाद में उन्होंने विष्णु, पार्वती और हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। विधायक की ओर से मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें डीहाहाट, नाचनी, मुवानी, बेरीनाग, पांखू और पिथौरागढ़ से पहुंचे भक्तों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
चुफाल ने मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता देवराज सत्याल, दिनेश चंद्र पाठक, सुनील सत्याल, ललित मोहन नेगी, कमल कन्याल, कुंदन चुफाल, बबलू सामंत, गोविंद मेहता ने भंडारे में सहयोग किया।