{"_id":"5b63482c4f1c1b096a8b4da1","slug":"131533233196-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा आने से लगातार बंद हो रही हैं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा आने से लगातार बंद हो रही हैं सड़कें
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बारिश के चलते मलबा और बोल्डर आने से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें लगातार बाधित हो रही हैं। हालांकि सड़कों पर यातायात सुचारु करने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं, लेकिन हल्की बारिश आने पर ही सड़कें मलबे से पट जा रही हैं।
एक और दो जुलाई को जिले के धारचूला, मुनस्यारी में हुई भारी बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र की करीब 22 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया था। थल-मुनस्यारी सड़क रातीगाड़ पर लगातार मलबा आने से बंद हो रही है। इसके चलते यातायात हर दिन अवरुद्ध हो रहा है। नाचनी-भैंसकोट सड़क भी आए दिन बंद हो जा रही है। अभी जिले की नौ सड़कें बंद हैं। इनमें से कई सड़कों को खोलने में तीन-चार दिन का समय लग सकता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में अब कमी आने से जनजीवन भी सामान्य होने लगा है। साथ ही नदियों के जल स्तर में भी कमी आने लगी है।
ये सड़कें अभी बंद हैं
तवाघाट-सोबला-दर, न्यू सोबला-तिदांग पंपांबे के पास, मदकोट-बोना, मालाकोट-लोध, बलुवाकोट-पैय्यापौड़ी, देवलथल-कनालीछीना, मदकोट-दारमा, पतालभुवनेश्वर-दोबालियारावल, क्वीटी-सैंणरांथी सड़कें अभी बंद हैं।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों में हुई बारिश
पिथौरागढ़ -1.8 एमएम
गंगोलीहाट -54 एमएम
बेड़ीनाग- 4 एमएम
डीडीहाट-18 एमएम
धारचूला- 12.6 एमएम
मुनस्यारी- 24 एमएम