{"_id":"5b5611964f1c1bee748b58db","slug":"131532367254-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा मंत्री की सद्बुद्धि को एनएसयूआई ने गाए भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा मंत्री की सद्बुद्धि को एनएसयूआई ने गाए भजन
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। महाविद्यालय में सभी छात्रों को प्रवेश देने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री और सरकार की सद्बुद्धि के लिए भजन गाकर भगवान शिव से प्रार्थना की। छात्र मंगलवार को महाविद्यालय में हवन-यज्ञ करेंगे।
छात्र नेता गौरव धामी और ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार से महाविद्यालय में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संगठन के प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से वंचित रखना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी, करन खाती, राहुल लुंठी, शुभम बिष्ट, कमलेश कसनियाल, स्नेहिल मल, मुकेश मेहता, पवन चौहान, मुकेश धामी आदि छात्र मौजूद रहे।