{"_id":"5b50cda94f1c1b42748b5b5d","slug":"131532022185-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौरासी क्षेत्र की सड़कें बंद होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौरासी क्षेत्र की सड़कें बंद होने से ग्रामीण परेशान
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जौरासी क्षेत्र की दो सड़कें बंद होने से ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में रसोई गैस और खाद्यान्न का भी संकट होने लगा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बारिश से बंद और बदहाल हुई सड़कों पर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
जौरासी-बजानी और चर्मा-जौरासी-लखती गांव सड़क तीन दिनों से भूस्खलन होने से बंद पड़ी हैं। दोनों सड़कों पर जगह-जगह मलबा ओर बोल्डर गिरे हैं। लखती गांव के जसवंत बसेड़ा ने एसडीएम वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर बताया कि सड़क बंद होने से आधा दर्जन ग्राम सभाओं के ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। सड़क पर पहाड़ी से जहां-तहां भूस्खलन हो रहा है। कीचड़ से सनी सड़क पैदल चलने लायक नहीं रही है।
उधर, जौरासी के दीपक मनौला ने बताया कि लगातार बारिश से दीवारें ढह रही है। इससे सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है। बजानीगांव के पास यातायात पूरी तरह बंद है। दोनों ग्रामीणों ने बताया कि सड़कें बंद होने से गैस और खाद्यान्न का भी संकट हो रहा है। एसडीएम ने पीएमजीएसवाई के अभियंता को बंद सड़कों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए हैं।