फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धारचूला में मनरेगा के कार्यों की जांच होगी

धारचूला में मनरेगा के कार्यों की जांच होगी

Tue, 15 May 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में मनरेगा के कार्यों की जांच होगी
पिथौरागढ़। धारचूला विकास खंड में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों की जांच होगी। इसके तहत विकास खंड की 10 ग्राम सभाओं का चयन किया गया है। शासन के आदेश के तहत प्रशासन ने जांच के लिए ज्यूरी का गठन कर दिया है। ज्यूरी ग्राम सभाओं के दौरे के साथ कार्यों का धरातलीय सत्यापन करेगी। इसके साथ ही जनसुनवाई भी होगी। इस कवायद का उद्देश्य मनरेगा के तहत कार्यों में अनियमितताओं का पता लगाना है।
विज्ञापन


शासन के आदेश के बाद प्रशासन ने मनरेगा के कार्यों की जांच के लिए ज्यूरी का गठन किया है, इसमें धारचूला पीएमजीएसवाई के ईई, डीडीहाट के खंड शिक्षाधिकारी और एक सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कलौनी को शामिल किया गया है। ज्यूरी में शामिल सदस्य सभी ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे। हर पंचायत में मनरेगा के तहत हुए कार्यों का धरातलीय सत्यापन किया जाएगा। ग्रामीणों के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन


मनरेगा के अभिलेखों की जांच-पड़ताल होगी। इसके बाद 19 मई को ग्राम पंचायत स्तर पर जन सुनवाई होगी, जबकि 20 मई को विकास खंड स्तर पर जन सुनवाई होगी। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी का कहना है कि इस कवायद का उद्देश्य मनरेगा योजना के संचालन में आ रही समस्याओं और कार्यों में अनियमितताओं का पता लगाना है। धरातलीय सत्यापन और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद गड़बड़ियां पकड़ में आएंगी। इससे योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed