फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जल संस्थान के खिलाफ एफआईआर की मांग

जल संस्थान के खिलाफ एफआईआर की मांग

Thu, 15 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जल संस्थान के खिलाफ एफआईआर की मांग
पिथौरागढ़। प्रदूषित पानी की आपूर्ति के खिलाफ नगरवासियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सीवरयुक्त पानी की आपूर्ति के मामले में अब तक कोई कार्रवाई न होने से घाटी के लोग नाराज हैं। वरिष्ठ नागरिकों ने जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। संगठन अध्यक्ष प्रेम सिंह बिष्ट का कहना है कि प्रदूषित पानी की आपूर्ति जनता के स्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ है। सैन्य अस्पताल के साथ ही जल संस्थान इसका जिम्मेदार है।
विज्ञापन


कई दिनों तक लोगों ने सीवर का पानी पिया। प्रदूषित पानी पीने से कई लोग बीमार पड़े, लेकिन एक माह बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वरिष्ठ नागरिकों ने सभी पेयजल टैंकों की सफाई, नालियों से गुजर रही लाइनों को बदलने के साथ ही नया फिल्टर प्लांट लगाने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed