{"_id":"5aa6c0ad4f1c1bae758b5084","slug":"131520877741-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क कटिंग से खेतों को नुकसान पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क कटिंग से खेतों को नुकसान पर भड़के ग्रामीण
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट (पिथौरागढ़)। मदकोट से फापा पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण के दौरान खेतों को हुए नुकसान पर ग्रामीण भड़क उठे हैं। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही मुआवजे की मांग की है।
सोमवार को एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में गौरी पार के ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी और सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार के खिलाफ निर्माणाधीन सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क कटिंग में अनियमितता बरती जा रही है। सड़क का मलवा डंपिंग जोन में न डालकर खेतों में डाला जा रहा है। इससे किसानों की खेती योग्य भूमि बर्बाद हो गई है। कई किसानों की फसल मलबे में दब गई है। किसान तेज सिंह की गौशाला मलबे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने जल्द मुआवजे की मांग की। ऐसा न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। इस दौरान बहादुर सिंह पवार, दीवान सिंह बिष्ट, तेज सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह, चंदन सिंह, महेश सिंह, देव सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे।