{"_id":"5a89b2e94f1c1b8e238b9505","slug":"131518973673-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्ठी पूछेगी आधार का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्ठी पूछेगी आधार का पता
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में आधार के अभाव के चलते 2500 लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन लोगों के आवेदनों में आधार की जानकारी दर्ज नहीं है, जबकि कुछ आवेदनों में दिए गए आधार नंबर गलत पाए गए हैं। संबंधित विभाग अब आवेदकों को चिट्ठी भेजकर आधार की जानकारी जुटाएगा। इसके बाद ही इन लोगों को योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।
जिन लोगों के आवेदनों में कमियां हैं, उनमें ज्यादातर मामले समाज कल्याण से जुड़े हैं, इनमें विधवा पेंशन से लेकर वृद्धावस्था, विकलांग आदि पेंशन प्रकरण प्रमुखता से शामिल हैं। लंबित आवेदनों की बड़ी संख्या को देखते हुए आधार का सत्यापन भी बड़ी चुनौती बना है। ऐसे में जिला विकास विभाग ने छूटे आवेदकों को पोस्टकार्ड भेजकर आधार की जानकारी जुटाने की योजना बनाई है।
आवेदकों को पोस्टकार्ड के जरिये आधार जमा करने के सूचना पत्र के साथ ही लौटती डाक के लिए एक खाली पोस्टकार्ड भी भेजा जाएगा। इसमें आधार का ब्यौरा देना होगा। सत्यापन के बाद उन्हें योजना का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
आधार न होने से ढाई हजार से अधिक आवेदकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समाज कल्याण समेत संबंधित विभाग आवेदकों को पोस्टकार्ड के जरिये इस संबंध में सूचित करेंगे और आधार की जानकारी जुटाएंगे। आधार के सत्यापन के बाद लंबित योजनाओं के प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। -वंदना सिंह, सीडीओ, पिथौरागढ़