{"_id":"5a749e694f1c1b8e268b7d35","slug":"131517592169-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघर और निराश्रित बच्चों का चिन्हीकरण होगा 15-52-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघर और निराश्रित बच्चों का चिन्हीकरण होगा 15-52-17
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आपरेशन स्माइल के तहत यहां हुई गोष्ठी में तय किया गया कि इस वर्ष प्राथमिकता से बेघर और निराश्रित बच्चों का चिन्हीकरण होगा। ऐसे बच्चों के कल्याण, पढ़ाई, प्रतिभा विकास के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस काम में संबंधित विभागों और स्वयंसेवी संगठनों की मदद ली जाएगी। हर महीने समीक्षा बैठक भी होगी ताकि पिछले महीने की प्रगति का पता चल सके।
आपरेशन स्माइल टीम के नोडल अधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बच्चों के संबंध में कानून में दिए गए प्रावधानों की जानकारी दी। बच्चों से पूछताछ करते समय उच्चतम न्यायालय की ओर से जारी निर्देशों, मानवाधिकार कानून, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बेघर और निराश्रित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा और उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के प्रयास किए जाएंगे। गोष्ठी में मौजूद लोगों ने बच्चों के संरक्षण के लिए कई सुझाव दिए। गोष्ठी में डा. मुकेश कुटियाल, मलेरिया अधिकारी जेपी कश्यप, बाल संरक्षण समिति की सदस्य रितु भट्ट, श्रम अधिकारी दीपक कुमार, कोतवाल ध्यान सिंह तथा स्वयंसेवी संगठनों के लोग मौजूद रहे।