{"_id":"5a6a12f74f1c1b8e238b4b91","slug":"131516901111-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वजारोहण स्थल पर डाले गए ऐंपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वजारोहण स्थल पर डाले गए ऐंपण
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों के सामने जहां पर ध्वजारोहण होगा वहां पर ऐंपण डाले गए हैं। वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य की परंपरागत कला को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया था। तब से गणतंत्र दिवस और स्वाधीनता दिवस पर ध्वजारोहण स्थल पर ऐंपण डाले जाते हैं। ऐंपण डालने का यह काम कार्यालयों में काम करने वाली महिला कर्मचारी करती हैं।
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के अधिकांश कार्यालयों के सामने ध्वजारोहण स्थल पर ऐंपण डाले गए। बताया गया है कि सरकारी विभाग पहले से चली आ रही इस परंपरा को जारी रखे हुए हैं। हालांकि इस संबंध में शासन से कोई निर्देश नहीं मिला है। ऐंपण को हर शुभ अवसर पर जरूर बनाया जाता है। विवाह, उपनयन, नामकरण के समय भी ऐंपण बनाए जाते हैं। ऐंपण बनाते समय लाल मिट्टी और चावल के आटे (बिस्वार) का प्रयोग किया गया। हालांकि अब पेंट से भी ऐंपण बनाए जाने लगे हैं।