फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मतदाता दिवस पर 106 वर्षीय भागीरथी आमा सम्मानित हुईं

मतदाता दिवस पर 106 वर्षीय भागीरथी आमा सम्मानित हुईं

Thu, 25 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
मतदाता दिवस पर 106 वर्षीय भागीरथी आमा सम्मानित हुईं
पिथौरागढ़। मतदाता दिवस पर बुजुर्ग मतदाताओं के साथ ही नए और दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित किया गया। वर्ष 1952 में हुए देश के पहले आम चुनाव से अब लगातार मतदान कर रहीं जिला मुख्यालय के ऐंचोली निवासी 106 वर्षीय भागीरथी देवी को डीएम सी रविशंकर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान सदर में हुए कार्यक्रम में डीएम ने लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। डीएम ने सम्मान समारोह में परिजनों के साथ पहुंचीं 106 वर्षीय भागीरथी आमा के जज्बे की तारीफ की। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। नए मतदाताओं के फार्म भराए गए। 14 से 18 आयुवर्ग के विद्यार्थियों की पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। रोमी यादव थियेटर ग्रुप ने मतदाता जागरूकता पर नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान सीडीओ वंदना, एडीएम मोहम्मद नासिर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल समेत कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। बीसाबजेड़ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र वर्मा के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान शिक्षक चक्रबहादुर पाल, बीएलओ नंदन प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


धारचूला। मतदाता दिवस पर एसडीएम आरके पांडेय ने लोगों को शपथ दिलाई। जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार डा. ललित मोहन भट्ट, राजस्व उफ निरीक्षक मनोरथ अवस्थी, राजस्व उप निरीक्षक हुकुम धामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाचनी। राजकीय इंटर कॉलेज तेजम में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदान प्रतिशत और लोकतंत्र विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बीआर टम्टा, दलीप राम, रवि कुमार, अ श्विनी कुमार, अनिल कुमार ओझा, भगत सिंह मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed