{"_id":"5a467fc64f1c1b686a8bc7d5","slug":"131514569670-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश, सुनीता ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश, सुनीता ओवरऑल चैंपियन
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़।
महर्षि विद्या मंदिर की 22वीं क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में कक्षा 10 के राकेश कोश्यारी, बालिका वर्ग में सुनीता कुमारी ने ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की।
आईटीबीपी के खेल मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय की गत वर्ष की एथलीट चैंपियन सुनीता कुमारी ने मशाल रेस के साथ प्रतियोगिताएं शुरू की। पहले दिन 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, 400 मीटर रिले रेस, फुटबाल मैच, वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजीव पांडेय ने अतिथियों का आभार जताया। प्रतियोगिताओं का संचालन महेश चंद्र तिवाड़ी ने किया। विद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रेम सिंह भंडारी प्रतियोगिताओं में सहयोग कर रहे हैं।