{"_id":"5a3d3bdb4f1c1bce6d8b583f","slug":"131513962459-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों के स्थानांतरण एक्ट में आंशिक संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों के स्थानांतरण एक्ट में आंशिक संशोधन की मांग
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई की परिषद कार्यालय में बैठक में कर्मचारियों ने स्थानांतरण एक्ट के स्वागत के साथ ही सरकार से एक्ट में आंशिक संशोधन करने की मांग की। साथ ही वित्त मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन दिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष केसी पंत ने पदाधिकारियों को 27 से 28 दिसंबर तक देहरादून में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की जानकारी दी। बताया कि बैठक में प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि अधिवेशन में भाग लेने वाले सभी कर्मचारी 26 दिसंबर को एशियन स्कूल टकाना के पास एकत्र होकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
अधिवेशन में भाग लेने वाले कर्मचारियों को उत्तराखंड शासन द्वारा अवकाश स्वीकृत किया गया है। बैठक में पदाधिकारियों ने स्थानांतरण एक्ट में महिला कार्मिकों के लिए पूर्व की भांति दी जाने वाली सुविधा को बहाल करने पर विचार विमर्श किया। स्थानांतरण एक्ट में आंशिक संशोधन के लिए अध्यक्ष केसी पंत के नेतृत्व में वित्त मंत्री को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रांतीय अधिवेशन के बाद यदि एक्ट में आंशिक संशोधन नहीं किया गया और नियत कार्य समय के अतिरिक्त कर्मचारियों से कार्य लिया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। बैठक में विनीता सिंह, महेश धर्मशक्तू, केएस अधिकारी, पीएल वर्मा, केसी जोशी, केएस राणा, ज्योति पांडेय, उमेश देवलाल आदि मौजूद थे।