{"_id":"5a22e2c34f1c1b193e8b6453","slug":"131512235715-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर शनिवार को कई कार्यक्रम हुए। इंडियन मुस्लिम काउंसिल के सदस्यों ने जिला और महिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। बाद में ईदगाह से मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। शुक्रवार की रात मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों को रोशन किया।
मदरसे में मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ और मोहम्मद साहब का योगदान बताया। कहा कि मोहम्मद साहब ने हमेशा इंसानियत की रक्षा का संदेश दिया था। गरीबों और दीनों की मदद करना ही असली धर्म है। मौलाना अब्दुल हफीज ने लोगों से अपील की कि पैगंबर मोहम्मद के बताए रास्ते पर चलें और हमेशा नेक काम करें। इंडियन मुस्लिम काउंसिल के अध्यक्ष हाजी नसीम अहमद की ओर से मरीजों को फल बांटे गए। अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान हाजी भूरे मियां, सलाउद्दीन, उस्मान अहमद आदि थे। मिलाद शरीफ के कार्यक्रम में हाफिज शहजाद, हाफिज नईम, अख्तर अली, सरफराज अली, बहार अली आदि थे। बच्चों ने नात पढ़ी और उनको इनाम दिया गया।